27.2 C
Dehradun, IN
August 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

देहरादून में सीएम ने गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का अवलोकन किया

देहरादून में गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का अवलोकन किया। यह फ़िल्म भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ-संवर्धन की परंपरा से जुड़ा अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास है।

भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गाय केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला भी है। गौ संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित इस फिल्म को हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें।

फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी जी सहित पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj जी, Ganesh Joshi जी, Subodh Uniyal जी, Rekha Arya जी समेत सम्मानित जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

Related posts

धर्मांतरण कानून और UCC को लेकर गृह सचिव शैलेश बगोली का बयान !

Uttarakhand Vidhansabha

“फेक न्यूज के खिलाफ एकजुट हों, उत्तराखंड की संस्कृति और एकता की रक्षा करें – सीएम धामी”

Uttarakhand Vidhansabha

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment