20.1 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

नालछा के पास ग्राम काकलपुरा के खेत में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में डर का माहौल

 धार। नालछा के समीप धार वन परिक्षेत्र के ग्राम काकलपुरा में खेत में तेंदुआ दिखाई देने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताया जाता है कि पूर्ण रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहा काफी बड़ा तेंदुआ पानी या भोजन की तलाश में खेत में आ पहुंचा है। तेंदुए को देख आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीण मवेशी लेकर भाग खड़े हुए। वहीं खेत मालिक को आसपास के ग्रामीण पेड़ पर चढ़कर तेंदुए की मूवमेंट को देखने में लगे हुए हैं। इधर मौके पर वन विभाग का अमला भी पहुंच गया है।

नालछा वन परी क्षेत्र के डिप्टी रेंजर मोहन सोलंकी ने बताया कि ग्राम काकलपुरा के किसानों बताया कि खेत में एक तेंदुआ घुस गया है। इस सूचना पर तत्काल वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा है खेत में तेंदुए की मूवमेंट देखी जा रही है।

पूर्ण रूप से स्वस्थ काफी बड़ा तेंदुआ दिखाई दिया

 

खेत मालिक नालछा के रहवासी लोकेश मुकाती ने बताया कि सुबह सात बजे में प्रतिदिन की तरह दूध निकालने के लिए अपनी गाय को लेकर खेत पर पहुंचे थे तभी नाले की ओर से पूर्ण रूप से स्वस्थ काफी बड़ा सारा तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ को देखकर वह घबरा गए तेज गति से तेंदुआ नाले की ओर से आते हुए उनके चरी के खेत में घुस गया।

तेंदुए को देख मवेशी चराने वाले लोग भी भाग खड़े हुए

 

खेत के आसपास बड़ी संख्या में मवेशी चराने वाले ग्रामीण भी मौजूद थे, जैसे ही तेंदुए की मूवमेंट दिखाई थी। वैसे ही मवेशी चराने वाले ग्रामीण भी वहां से भाग खड़े हुए कृषक लोकेश मुकाती ने इस बात की जानकारी वन विभाग को देने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी दी।

 

डर से ग्रामीण चढ़े पेड़ पर

 

कृषक लोकेश मुकाती ने बताया कि तेंदुए के डर के कारण ग्रामीण पेड़ पर चढ़कर काफी देर तक पेड़ पर से तेंदुए को देखने की कोशिश की। इधर गांव में भी ग्रामीणों को सूचना दे दी थी, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ तेंदुए को ढूंढने के प्रयास किए गए।

Related posts

पहली पत्नी के होते प्राचार्य और शिक्षक ने रचाया दूसरा विवाह

Uttarakhand Vidhansabha

कैंसर से पीड़ित नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

Uttarakhand Vidhansabha

राजस्व महाअभियान का दूसरा चरण 18 जुलाई से शुरू, CM अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha