23.8 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

सुप्रसिद्ध कैंची धाम मेले जाम और सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और पुलिस की तैयारियां

15 जून को लगने वाले सुप्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर जहां प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है तो वही कैंची धाम मेला यानी 15 जून को लेकर जाम से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है बता दे की कैंची मेले में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा नीम करोली महाराज के दर्शनों को आते है और बीते कुछ वर्षों से कैंची धाम में जाम लगना प्रशासन के लिए चुनौती बन गयी है जहां जाम के चलते पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही घंटों जाम में फंसे होने से पहाड़ों को जाने वाले यात्री भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जिसको लेकर पूर्व में पर्वती जिलों के व्यापारियों और आमजनों ने कई बार प्रदर्शन कर शासन- प्रशासन को अपना आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं वही इस साल लगने वाले कैंची धाम 15 जून के मेल को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए रूट प्लान तैयार कर लिया है जिसमें श्रद्धालुओं को सटल सेवा के माध्यम से मेला क्षेत्र में भेजा जाएगा जाम से निपटने के लिए भीमताल भवाली और नैनीताल के कुछ जगहों को पार्किंग के लिए चयनित कर लिया है । जिले के पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया की मेला क्षेत्र में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त फोर्स की मांग शासन स्तर पर की गयी है साथ ही पार्किंग की व्यवस्था की जारी है जिसमें सटल सेवा से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा जाएगा । वही परिवहन निगम के अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया है कि कैंची धाम मेला को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक कर चुके हैं जिसमें कैंची धाम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सटल सेवा की सुविधा देने को लेकर टैक्सी चालकों और बस चालकों के साथ वार्ता कर चुके हैं ।

 

Related posts

“मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा: पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश”

Nidhi Jain

केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या पाँच लाख पार पहुँची

Uttarakhand Vidhansabha

धामी सरकार की नई पहल: बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोज़गार

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment