19.8 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेश

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख

आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की है। वर्तमान में वसंत विहार, देहरादून में निवासरत एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों तथा आपदा से प्रभावित गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के उद्देश्य से दिया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा समाज के अन्य लोगों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एच. के. जोशी की पुत्री सुश्री शानू जोशी भी उपस्थित थीं।

Related posts

डीएम निकिता खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कावड़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

धमाका: धामी कैबिनेट के 19 बड़े फैसले! उपनल कर्मचारियों और गन्ना किसानों की हुई ‘बल्ले-बल्ले’!

Nidhi Jain

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर चला एसएसपी मणिकांत मिश्रा का डंडा।

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment