20.1 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं सीधे जनहित से जुड़ी हैं, इसलिए इनके लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य है। प्रमुख सचिव ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, लक्ष्य आधारित कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने यमकेश्वर क्षेत्र में जुलेड़ी–ढोंसण व धारकोट के मध्य 14 किमी मोटर मार्ग मिलान, पौड़ी मुख्य बाजार की हेरिटेज स्ट्रीट, तथा दुगड्डा में शहीद भवानी सिंह रावत स्मृति स्थल के संरक्षण व सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा कल्याण, सिंचाई, पेयजल व उच्च शिक्षा विभाग की घोषणाओं में प्रगति तेज करने को कहा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पालन प्राथमिकता से होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े सभी लंबित मामलों का जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Related posts

‘PM मोदी ने BJP के सांसदों की बाईपास सर्जरी कर दी’, NDA की बैठक पर जयराम रमेश का तंज

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखण्ड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ, माल्टा मिशन की घोषणा

Uttarakhand Vidhansabha

मेरे खिलाफ साजिश रची गई, पुलिस गहन जांच करे: गणेश गोदियाल

Nidhi Jain

Leave a Comment