18.7 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सरपंच ने गांव में की गोलीबारी, फायरिंग में एक महिला की मौत, एक घायल

दतिया। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम बनवास में शनिवार रात हुई गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं के युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतका का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा।

घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले में गांव के सरपंच सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार को एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी बनवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार ग्राम वनवास निवासी रतिराम यादव का शराब पीने के दौरान घटना से एक दिन पूर्व शुक्रवार शाम गांव के सरपंच अरविंद यादव के भाई रविन्द्र से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय तो दोनों को शांत करा दिया, लेकिन गुस्से में भरे बैठे रविंद्र ने यह सारी बात अपने भाई सरपंच अरविंद को बताई। जिस पर वह भड़क गया।

पुलिस के मुताबिक सरपंच अरविंद यादव इसी बात से नाराज होकर अपने साथियों के साथ शनिवार रात रतिराम के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली रतिराम की बहु अहिल्या के सीने में लगी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गोली लगने से उसकी भतीजी प्रियंका घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

एसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस दविश दे रही है।

Related posts

इंदौर में नाइट कल्चर बंद, नहीं खुल सकेंगे रात भर मॉल और दुकानें

Uttarakhand Vidhansabha

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दादी सहित बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि धूप तेज होने के कारण महिला बच्चों के साथ छांव में बैठ गई थी और इस समय ही दीवार गिर गई।  दीवार पुरानी थी जो अचानक गिरी है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दादी आरिफा बानो ,हसलीन, एंजेला घायल हुए हैं 6 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया है।

Uttarakhand Vidhansabha

बहुचर्चित हत्‍या मामले में किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा

Uttarakhand Vidhansabha