28.2 C
Dehradun, IN
August 21, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु जिला प्रशासन की अभिनव पहल

मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल बनी नशा मुक्ति जनजागरण का सशक्त माध्यम

युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु जिला प्रशासन की अभिनव पहल

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी  मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में संचालित “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त देवभूमि” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने हेतु जिला प्रशासन लगातार अभिनव पहल कर रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने “माननीय मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान” कार्यक्रम के अंतर्गत जमींदार मंदिर मुड़ियानी में महिला भजन मंडली एवं खर्ककार्की स्थित गोल्ज्यू मंदिर में ग्रामीणों एवं युवाओं को मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन किट भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल केवल संस्कृति संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम भी बन रही है।

उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति, भजन-कीर्तन, पारंपरिक कला और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समाज में जागरूकता एवं संस्कारों को सुदृढ़ किया जा रहा है।महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से लोक संस्कृति को नई ऊर्जा मिल रही है तथा महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है।खर्ककार्की स्थित गोल्ज्यू मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित करते हुए संस्कृति संवर्धन किट वितरित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल के अंतर्गत धार्मिक एवं सामुदायिक संस्थाओं को पुस्तकें, वाद्य यंत्र एवं जनजागरूकता सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से संस्कारवान, जागरूक एवं नशा मुक्त चम्पावत का निर्माण करना है। इसके लिए निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनसंवाद, जनजागरूकता अभियानों एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ग्राम प्रधान मीना कार्की, खीम कार्की, दीपक कार्की, हिम्मत कार्की, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

सचिव खनन के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर आज उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन ने मीटिंग के बाद लेटर जारी किया

Uttarakhand Vidhansabha

प्रकृति का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है – राज्यपाल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट कर वीर बाल दिवस पर शौर्य को किया नमन

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment