आज नई दिल्ली में नए संसद भवन के राष्ट्र को समर्पित होने के ऐतिहासिक क्षण को सजीव रूप में प्रस्तुत करने वाली पुस्तक “न्यू पार्लियामेंट : वॉयस ऑफ भारत” का विमोचन किया। आधुनिकता और परंपरा का यह अद्भुत संगम भारत के आत्मविश्वास, सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। संसद परिसर में स्थापित ‘सेंगोल’ भी कर्तव्य, सेवा और धर्म के भाव को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।

लोकतंत्र, संविधान और संसद से जुड़े विचारों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पुस्तक के लेखक प्रो. के. पी. सिंह जी को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि यह कृति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी।

