20.8 C
Dehradun, IN
May 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

ऑनलाइन Ludo खेलते-खेलते पत्नी को हुआ इश्क, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की करा दी हत्या

मध्यप्रदेश के बालाघाट के कटंगी में एक युवती को लूडो खेलने के दौरान एक युवक से दोस्ती हुई. जान-पहचान के बाद युवती को युवक से प्यार हो गया. युवती शादीशुदा है, इसलिए उसे अपने प्यार को परवान चढ़ाने में पति कांटे की तरह दिखाई दिया. पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर योजना बनाई, फिर अपने ही पति के मौत की हत्यारन बन गई.

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है. पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक के गला घोंटकर हत्या की जाने की बात सामने आई है.

कौन-कौन इस साजिश में शामिल?

39 साल की सरिता नामदेव के ससुरालवालों को उसपर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सरिता से कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 26 साल के प्रेमी इम्तियाज अली और उसके 19 साल के भाई असलम आलम को गिरफ्तार कर लिया. प्राथमिक जांच और पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक पति पवन देव को उसके घर में ही उसके मुंह के अंदर कपड़े डालकर और रस्सी से गला बांधकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, सरिता और इम्तियाज लूडो खेलने के दौरान ऑनलाइन मिले थे. इसी समय दोनों में बातचीत बढ़ी और दोनों को प्यार हो गया. दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं.

बिहार से बुलाया एमपी

इम्तियाज को 24 मई को सरिता ने कटंगी बुलाया. पति पवन को मारने के आरोपी इम्तियाज ने अपने भाई असलम आलम को बिहार से कटंगी बुलाया. 01-2 जून की रात में आरोपी सरिता नामदेव ने अपने प्रेमी इम्तियाज आलम और उसका भाई असलम आलम दोनों ने साथ मिलकर प्लांनिंग करके मृतक पवन नामदेव की गला घोटकर हत्या कर दी. पवन की पत्नी भी वहीं मौजूद रही.

Related posts

भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार विहीन होने से नहीं रोक पाए और अब उन्हीं के कार्यकाल में इंदौर में न केवल बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई बल्कि प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी भी शून्य हो गई। ऐसे में आगे इंदौर से प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आवाज उठने लगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं एक ही चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी की इसे दूसरी बड़ी हार करार दिया है।

Uttarakhand Vidhansabha

कैंसर से घबराई नहीं ये महिलाएं, हौसले और इच्छाशक्ति से लड़ रही लड़ाई

Uttarakhand Vidhansabha

उद्घाटन के पहले ही कार चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया टोल प्लाजा

Uttarakhand Vidhansabha