28.7 C
Dehradun, IN
June 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

देहरादून परेड ग्राउंड में नारी शक्ति का सैलाब, धामी के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश रैली गूंज उठी

देहरादून के परेड ग्राउंड में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने में बाधा डालने के विरोध में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में सम्मिलित हुआ। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नारी सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर उत्तराखंड की महिलाएं पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं।

मुख्यमंत्री धामी बोले की इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के दोहरे और विरोधाभासी रवैये को भी उजागर किया। संसद में समर्थन न देकर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास करने वाले आज प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

वही मुख्यमंत्री धामी ने संबोधन के उपरांत हजारों की संख्या में मातृशक्ति के साथ पदयात्रा भी की, जिसमें महिलाओं का उत्साह, ऊर्जा और अधिकारों के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

देवभूमि उत्तराखंड से उठी यह सशक्त आवाज अब पूरे देश में गूंजेगी और नारी शक्ति के अधिकारों में बाधा बनने वाली ताकतों के विरुद्ध यह जनसंकल्प एक निर्णायक मार्ग प्रशस्त करेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची मातृशक्ति को कोटि-कोटि वंदन।

Related posts

आपदा की दृष्टि गत किया गया माँक ड्रिल अभ्यास

Uttarakhand Vidhansabha

होटल में बाइक लेकर घुसा युवक, मालिक को सरिये से पीटा; घटना CCTV में कैद

Uttarakhand Vidhansabha

ड्राइवर को झूठ बोलने पर किया था मजबूर… पुणे पोर्शे हादसे में आरोपी का दादा अरेस्ट

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment