28.6 C
Dehradun, IN
July 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाडे मामले में प्रदेश भर में सघन अभियान चलाये सरकार: जनसंघर्ष मोर्चा

50- 55 साल के लोग फर्जीवाड़ा कर ले रहे वृद्धावस्था पेंशन !   

संस्तुति कर्ता और लाभार्थी दोनों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज और रिकवरी 

 वोट बैंक बढ़ाने के चक्कर में कर रहे नियम विरुद्ध काम जनप्रतिनिधि

लाभार्थी- जनप्रतिनिधि- दलाल व अधिकारी के खिलाफ भी हो कार्यवाही 

 1000 से अधिक लाभार्थी होंगे अकेले जनपद देहरादून में!

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से जनपद देहरादून के एक गांव में फर्जीवाडा कर अधिक उम्र दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, निश्चित तौर पर इसी की तर्ज में पूरे प्रदेश भर में सरकार को सघन अभियान चलाना चाहिए और इस फर्जीवाडे में शामिल लाभार्थी और संस्तुति कर्ता दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं फर्जीवाडा/ जालसाजी व कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर उम्र बढ़ाकर हासिल की गई पेंशन की रिकवरी दोनों से करनी चाहिए एवं ऐसे जनप्रतिनिधियों पर हमेशा के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए नेगी ने आशंका जताई कि अकेले जनपद देहरादून में 1000 से अधिक लोग ऐसे हैं,जो कई वर्षों से 50-55 साल की उम्र में वृद्धावस्था पेंशन हासिल कर रहे हैं | अगर पूरे प्रदेश में इन (लाभार्थियों- नेताओं- दलालों एवं अधिकारियों) जालसाजों के खिलाफ सरकार सघन अभियान चलाती है तो निश्चित तौर पर हजारों की तादाद में ये जालसाज सलाखों के पीछे होंगे | सरकार को इन जालसाजों से रिकवरी के लिए भी सख़्त निर्देश जारी करने चाहिए पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने ताड़ीखेत, अल्मोड़ा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का किया शुभारंभ

Uttarakhand Vidhansabha

धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद

Nidhi Jain

2019 से नही जमा हुआ प्रतीत नगर पंचायत भवन का विधुत बिल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment