Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
बिजली की रिकॉर्ड तोड़ वसूली खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू से महका हल्द्वानी, गर्मी में दे रहा है राहत एसएसपी ने किया हत्या का किया खुलासा तीर्थ पुरोहितो की मांग डीएम को पद से हटाया जाए चार धाम यात्रा में 15 दिन तक वी.आई.पी दर्शन पर रोक मुख्य सचिव ने बदरीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्यो का लिया जायजा आपदा की दृष्टि गत किया गया माँक ड्रिल अभ्यास अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अतिक्रमण कारियों को दी गई चेतावनी चारधाम यात्रा मार्गों पर प्राकृतिक/अन्य आपदाओं से निपटने को लेकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अन्तर्गत त... मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधान सभा वार स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण

केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

0 12

केंद्रीय विजीलैंस आयोग 30 अक्तूबर से 5 नवंबर, 2023 तक निम्नलिखित थीम के साथ विजीलैंस जागरूकता सप्ताह 2023 मना रहा है। भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें,भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें”। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की शुरुआत सोमवार सुबह 11 बजे सतर्कता भवन, नई दिल्ली में आयोग के अधिकारियों श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और श्री अरविंद कुमार, सतर्कता आयुक्त द्वारा सत्यनिष्ठा शपथ दिलाने के साथ हुई।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की प्रस्तावना के रूप में, आयोग ने पहले तीन महीने की अभियान अवधि (16 अगस्त 2023 – 15 नवंबर 2023) का विवरण देते हुए निर्देश जारी किए थे,जिसके दौरान सभी मंत्रालयों द्वारा निम्नलिखित निवारक सतर्कता उपायों को फोकस क्षेत्रों के रूप में लिया जाना था।

विभाग/संगठन, जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) संकल्प के बारे में जागरूकता निर्माण, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, प्रणालीगत सुधार उपायों की पहचान और कार्यान्वयन, शिकायत निपटान के लिए आई.टी. का लाभ उठाना, परिपत्रों/दिशानिर्देशों/मैनुअलों का अद्यतनीकरण, 30 जून 23 से पूर्व प्राप्त शिकायतों का निस्तारण। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के भाग के रूप में केंद्रीय सतर्कता आयोग 2 नवंबर, 2023 को अनुशासनात्मक कार्यवाही पर एक पैनल चर्चा भी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.