34.8 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा कार सेवा प्रमुख के फरार मुख्य हत्यारोपी को पंजाब के तरनतारन से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी बदमाश सरबजीत सिंह को उधम सिंह नगर की पुलिस गिरफ्तार कर बीते दिनों रूद्रपुर ला रही थी। इसी दौरान काशीपुर क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं वाहन पलटते ही अफरा तफरी मच गई और दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर हत्यारोपी सरबजीत सिंह एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पास के गेहूं के खेत में छिप गया। वहीं जब पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई जिससे एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाही में हत्यारोपी सरबजीत सिंह के दोनों घुटनों पर गोली लग गई और पुलिस ने हत्यारोपी सरबजीत सिंह को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल आरोपी सरबजीत सिंह और तीनों घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए काशीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

आपको बता दें कि 28 मार्च 2024 को नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की कुछ बदमाशों द्वारा गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी तभी से घटना का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह फरार चल रहा था जिस पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो लाख का इनाम घोषित किया था।

Related posts

“आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा का पवित्र क्षण: पार्वती कुण्ड के निकट भगवान शिव के प्राचीन मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन”

Uttarakhand Vidhansabha

देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया

Nidhi Jain

गोविंद घाट में हेमकुंड साहिब-लोकपाल जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ क्षतिग्रस्त

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment