35.8 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

भूकंप को देखते हुए पौड़ी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

भूकंप की सूचना मिलते ही न्यू बसअड्डा स्टेजिंग एरिया से मैसमोर इंटर कॉलेज में भवन गिरने की खबर पर मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भवन के अंदर छात्र के मौजूद होने की आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए रेस्क्यू टीमों को तत्परता के साथ भेजा गया।  इसी बीच श्रीनगर स्टेजिंग एरिया, एनआईटी मैदान से भी परस्वीत गांव में भूकंप की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर राहत एवं बचाव दल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में बनाए गए नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया पूरे घटनाक्रम पर निगरानी बनाए हुए थीं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का आयोजन किसी भी आपदा की वास्तविक स्थिति से निपटने की तैयारी को परखने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि राहत दलों की त्वरित पहुंच और समन्वय की क्षमता को माउंटेन रेस्क्यू सिस्टम के माध्यम से भी परीक्षण किया गया। डीएम ने स्वीकार किया कि अभ्यास में जो भी कमियाँ सामने आई हैं, उन्हें भविष्य में सुधारकर आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Related posts

दतिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के समर्थन में की सभा

Uttarakhand Vidhansabha

विकासनगर में अवैध खनन भंडारण पर SDM की बड़ी कार्रवाई, रेत-बजरी का अवैध स्टॉक सीज़

Uttarakhand Vidhansabha

“एडवेंचर, इको और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा—सीएम के विजन के तहत टिहरी में MTB राइड”

Nidhi Jain

Leave a Comment