22.2 C
Dehradun, IN
May 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने गदरपुर में बुक्सा समाज के वीर योद्धा राजा जगत देव जी की प्रतिमा का किया अनावरण

गदरपुर, ऊधम सिंह नगर के रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के वीर योद्धा राजा जगत देव जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि जनजातीय गौरव, संघर्ष और स्वाभिमान की अमर गाथा को नमन है।

राजा जगत देव जी का जीवन त्याग, शौर्य, धर्मनिष्ठा और संस्कृति-संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी आस्था, परंपराओं और अस्मिता की रक्षा के लिए अपराजेय साहस का परिचय दिया।

राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र उत्थान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उनकी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण, इतिहास के दस्तावेजीकरण, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के सशक्तिकरण के माध्यम से हम जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर, मांडूवाला में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Uttarakhand Vidhansabha

जनाबे ग़ालिब मयखाने चले हैं, बहाना है कि समझाने चले हैं!

Nidhi Jain

भारी बारिश के कारण हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात, हर की पौड़ी के पास गंगा में बही पर्यटकों की कारें

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment