26.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

काशीपुर स्थित आवास विकास कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

आज काशीपुर स्थित आवास विकास कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त श्री सुनील कुमार राजवंशी ने की।

इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक नृत्य, देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियाँ तथा विभिन्न खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपर आयुक्त श्री सुनील कुमार राजवंशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है, तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रविश जैन, केशव अग्रवाल, मुमताज़ सम्राट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आवास विकास कार्यालय के अधिकारीगण, कर्मचारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

Related posts

हज यात्रा के लिए मक्का गए 68 भारतीयों की मौत, गर्मी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 600 पार

Uttarakhand Vidhansabha

Veena Arora ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश

Nidhi Jain

मेडिकल स्टोर पर दवा देते-देते शख्स को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment