15.7 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

केंद्रीय बजट 2026 देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास का बजट है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को खास लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और स्थायी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट से भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। किसान सशक्त होंगे, महिला सशक्तिकरण को और बल मिलेगा तथा युवाओं के लिए नए अवसरों का विस्तार होगा। उन्होंने इसे पर्वतीय राज्यों को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया। हवाई सेवाओं के विस्तार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को भी बजट की बड़ी उपलब्धि बताया गया इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राज्य को 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में लगभग 26 गुना अधिक है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Related posts

राजकोट अग्निकांड: बच्चों को आग में जलता देख कूदे पिता, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की गई जान

Uttarakhand Vidhansabha

एसएसपी ने किया हत्या का किया खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha

मैन्युफैक्चरिंग हब, आय और गरीबी… नीति आयोग की बैठक में भारत को 2047 तक विकसित बनाने पर मंथन

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment