14.9 C
Dehradun, IN
November 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री का सख़्त संदेश: तय समय में पूरी हों पिटकुल परियोजनाएं, बिजली चोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई

सचिवालय में पिटकुल से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट और सख़्त निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को हर हाल में तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और बिजली चोरी पर बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्युत वितरण लॉस में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके लिए हर अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उन्हें लेकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी तय की जाए। गर्मियों के दौरान यदि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। इस विषय में कोई बहाना, कोई स्पष्टीकरण और कोई टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के साथ प्रभावी और ज़मीनी समन्वय बनाकर गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सीएसआर मद से प्राप्त धनराशि के लिए पृथक खाता खोलने, तथा एडीबी पोषित कार्यों से जुड़े सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैण्ट, देहरादून में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड @25 “रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग….

Uttarakhand Vidhansabha

हिमाचल के सिरमौर जिला में फ्लैश फ्लड की घटना, बेटी को बचाते समय बाढ़ में बह गया पिता

Uttarakhand Vidhansabha

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां के बाद अब पिता पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पहुंचे कोर्ट, लगे हैं ये आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment