23.4 C
Dehradun, IN
August 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री की सहसपुर जनसभा: देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं, साजिशों पर होगी सख़्त कार्रवाई

सहसपुर, देहरादून में मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा किया तथा विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्रपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक प्रयासों की सच्चाई जनता के समक्ष रखी।

उत्तराखंड में टूलकिट के जरिए सुनियोजित रूप से नैरेटिव गढ़ने और लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। अर्बन नक्सलवादी और विघटनकारी ताकतें देवभूमि को अपना केंद्र बनाना चाहती हैं। देवभूमि में ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा रही है लेकिन इसकी आड़ में मर्यादाओं को रौंदने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी,

इसी कारण सख़्त धर्मांतरण और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। धौलास भूमि प्रकरण सहित सभी संदिग्ध मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं। देवभूमि की एक इंच जमीन भी राष्ट्रविरोधी ताकतों को नहीं दी जाएगी।

मुस्लिम यूनिवर्सिटी की चर्चा उत्तराखंड की मौलिक पहचान को कमजोर करने की विपक्ष की मंशा को उजागर करती है। कांग्रेस द्वारा यूसीसी का विरोध तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण है।

विकास की रफ्तार से घबराए लोग ही भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सरकार उत्तराखंड के विकास और अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में माननीय विधायक Sahdev Singh Pundir जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related posts

जनता से जुड़ाव की मिसाल: रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand Vidhansabha

7 मार्च से 9 मार्च तक राजभवन में बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव को लेकर कर्टन रेजर जारी किया गया

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में नैनीताल के सुखाताल झील में सौंदरीकरण को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment