17.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

नैनीताल दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, कैंची धाम क्षेत्र में जाम के स्थायी समाधान के निर्देश

नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नवनिर्मित भवाली बाईपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों सहित नैनीताल माल रोड में सड़क भू-धंसाव की रोकथाम हेतु कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने PWD के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से करते हुए पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात सुचारू किया जाए। उन्होंने जब तक स्थायी मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक इसी सीजन में बेली ब्रिज स्थापित कर यातायात सुचारू कराया जाए।

इस दौरान PWD के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि भवाली सेनेटोरियम से रतिघाट तक 18.15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें यातायात सुचारू है। बाईपास मार्ग को रातिघाट स्थित भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने हेतु 74.15 किलोमीटर स्पान के मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है, इस हेतु शासन से ₹9 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो हुई है जिससे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

इस दौरान मुख्य सचिव ने ₹10 करोड़ की धनराशि से नवनिर्मित सेनेटोरियम से भवाली – अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास सड़क निर्माण कार्य व इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नवनिर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया। यह मार्ग यातायात हेतु सुचारू हो गया है। मुख्य सचिव ने श्री कैंची धाम मंदिर परिसर में 40 करोड़ 81 लाख 39 हजार रुपये की लागत से मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कार्यों और कैंची धाम में ही स्वदेश दर्शन योजना के तहत 17 करोड़ 59 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनाए जा रहे फैसिलिटेशन सेंटर व अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

कैंची धाम में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पार्किंग स्थल में वाहनों के प्रवेश एवं निकासी अलग अलग गेट से हो। इस सबन्ध में उन्होंने जिलाधिकारी को पुलिस एवं कार्यदायी संस्था के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने वर्ष 2018 में नैनीताल स्थित लोअर माल रोड में हुई क्षति के मरम्मत कार्य तथा झील की तरफ से हो रहे भू धंसाव की रोकथाम हेतु सड़क क्षेत्र में कराए जा रहे सुरक्षात्मक एवं सुधारीकरण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण भी किया।   इस दौरान आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, DM ललित मोहन रयाल, SSP मंजूनाथ टीसी, CDO अरविंद कुमार पाण्डे, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता PWD मनोहर सिंह धर्मशक्तू, SDM वाजिश खलीक, मोनिका सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कश्मीर शहीद दिवस पर सियासी घमासान, महबूबा ने लगाया नजरबंद करने का आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी में वोटिंग के दौरान पुलिस थाने के सामने दिया धरना

Uttarakhand Vidhansabha

परमाणु की धमकी देने वाले ईरान में घुसकर कैसे हुआ इजराइल के सबसे बड़े दुश्मन का अंत

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment