18.7 C
Dehradun, IN
October 11, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय बैठक: एलपीजी वितरण, अंश निर्धारण और डिजिटल सर्वे में तेजी के निर्देश”

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में एलपीजी सिलेंडर वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग एवं तेल कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक को गैस एजेंसियों और वितरकों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैकलॉग खत्म करने के लिए आपूर्ति बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा के लिए कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति बढ़ाने हेतु केंद्र सरकार से बात करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने खतौनी में अंश निर्धारण के कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नैनीताल एवं कुछ और मैदानी जनपदों को अंश निर्धारण में तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए ।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कुंभ – 2027 की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी आवश्यक जीओ शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियोजन विभाग को निर्देश दिए कि जिन कार्यों की टीएसी एवं ईएफसी होनी हैं, वो शीघ्र करवा ली जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में डुप्लीकेसी ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए।इस अवसर पर प्रमुख सचिव एल. फैन्नई, डॉ आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, श्री विनोद कुमार सुमन एवं आनन्द स्वरूप, मंडलायुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत सहित जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

Nidhi Jain

खनन सुधारों में उत्तराखण्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन, देश में हासिल किया दूसरा स्थान

Uttarakhand Vidhansabha

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच

Nidhi Jain

Leave a Comment