मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीन से कब्जा हटाने, भू कानून तोड़कर खरीदी गई जमीनों की जांच तेज करने और शत्रु व वक्फ संपत्तियों की नियमित जांच के निर्देश दिए। साथ ही दूसरे राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस, फर्जी राशन कार्ड पर सख्त जांच अभियान चलाने को कहा…. वॉइस ओवर:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने और अनावश्यक बिजली कटौती न करने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग, श्रद्धालुओं से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं में सुधार, पेयजल व ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं मानसखंड यात्रा के तहत कैंची धाम बाईपास निर्माण जल्द पूरा करने, किसानों तक पॉली हाउस, एप्पल और कीवी मिशन जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों व ज्योतिर्मठ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
