18.2 C
Dehradun, IN
November 26, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीन से कब्जा हटाने, भू कानून तोड़कर खरीदी गई जमीनों की जांच तेज करने और शत्रु व वक्फ संपत्तियों की नियमित जांच के निर्देश दिए। साथ ही दूसरे राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस, फर्जी राशन कार्ड पर सख्त जांच अभियान चलाने को कहा…. वॉइस ओवर:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने और अनावश्यक बिजली कटौती न करने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग, श्रद्धालुओं से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं में सुधार, पेयजल व ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं मानसखंड यात्रा के तहत कैंची धाम बाईपास निर्माण जल्द पूरा करने, किसानों तक पॉली हाउस, एप्पल और कीवी मिशन जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों व ज्योतिर्मठ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के बीच शासकीय आवास पर अहम बैठक

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बना सड़क अवसंरचना विकास का मॉडल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में नए चिकित्सालय भवन का किया लोकार्पण, केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाएं हुईं और मजबूत

Nidhi Jain

Leave a Comment