विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा MIS प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी 8 ब्लॉकों एवं प्रत्येक CLF स्तर पर टीम गठित कर विकास भवन में उपस्थित होकर लंबित MIS एंट्री कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि MIS कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे योजनाओं की प्रगति का सही एवं अद्यतन विवरण समय पर उपलब्ध हो सके।
बैठक में सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, डीपीएमयू REAP स्टाफ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

