17.8 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

पद्मभूषण सम्मान के बाद हल्द्वानी पहुंचे Bhagat Singh Koshyari का भव्य स्वागत, बोले- यह सम्मान पूरे उत्तराखंड की जनता का सम्मान

: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान मिलने के बाद हल्द्वानी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने पद्मभूषण सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उन्हें नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है और आगे भी वह जनता की सेवा में निरंतर कार्य करते रहेंगे। कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।हल्द्वानी में उनके स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन कर पद्मभूषण सम्मान मिलने पर खुशी जताई।

Related posts

गर्मियों में पिएं ये ड्रिंक्स, शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही वेट लॉस करने में भी मिलेगी मदद

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

Nidhi Jain

श्री केदारनाथ धाम में अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Nidhi Jain

Leave a Comment