14.2 C
Dehradun, IN
November 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सीएम धामी ने बिन्दुखत्ता में आधुनिक सांस्कृतिक सभागार बनाने की घोषणा, स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में विद्यालय और स्टेडियम भी बनेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल जिले के बिन्दुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने बिन्दुखत्ता में कम से कम एक हजार लोगों की क्षमता वाला आधुनिक सांस्कृतिक सभागार बनाने की घोषणा की। साथ ही स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में विद्यालय और स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्य कराने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रहलाद सिंह मेहरा केवल लोकगायक नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के सच्चे साधक थे। ‘गर्भ भितेरा बेटी ना मार’ जैसे गीतों के माध्यम से उन्होंने बेटियों के सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर है, जिसे बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ‘विकास भी और विरासत भी’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे निर्णयों का भी उन्होंने उल्लेख किया।

क्षेत्रीय विकास पर मुख्यमंत्री ने बताया कि बिन्दुखत्ता में लगभग 30 करोड़ रुपये से विद्युतीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। लालकुआं में विद्युत व्यवस्था के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शेरनाला पर 10 करोड़ रुपये से पुल बनाया गया है। गौला और नंधौर में बाढ़ सुरक्षा कार्य भी किए जा रहे हैं।बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के विषय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई कर रही है और केंद्र सरकार के साथ लगातार संवाद जारी है।

Related posts

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किये मां नैना देवी और गुरुद्वारे के दर्शन

Uttarakhand Vidhansabha

“मुख्य सचिव ने चम्पावत में विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश”

Uttarakhand Vidhansabha

मसूरी में पेड़ कटान पर हाईकोर्ट सख्त, नगर पालिका को लगाई फटकार

Nidhi Jain

Leave a Comment