22.1 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में नाइट कल्चर बंद, नहीं खुल सकेंगे रात भर मॉल और दुकानें

इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने यह फ़ैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

PunjabKesari

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा की थी जिसमें इस बात के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को बीआरटीएस इलाके को रातभर खुला रखने के आदेश पर दोबारा विचार करने के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने बैठक में इस बात पर भी जोर दिया था कि बीआरटीएस के आसपास के इलाकों को देर रात तक ना खोला जाए, बल्कि शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर मौजूद होटल या अन्य प्रतिष्ठानों को रातभर खुला रखने की योजना बनाई जाए ताकि इंदौर के अलावा अन्य शहरों से आने और जाने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सके।

Related posts

भोपाल में RPF ने अवैध वेंडरों की धरपकड़ के लिए चलाया अभियान, 11 हजार से ज्यादा अवैध वेंडर्स पर की कार्रवाई..

Uttarakhand Vidhansabha

PM एक्सीलेंस कॉलेज के उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर…इंदौर के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पहुंचने के निर्देशइंदौर ( सचिन बहरानी ) : देश के गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ ही पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ भी करेंगे। गृहमंत्री के इंदौर आगमन और कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। गुरूवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की और गृहमंत्री के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को छात्रों और प्रोफेसर की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। PunjabKesari कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक गृहमंत्री के इंदौर से ही प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर आज जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की गई है। कलेक्टर आशीष सिंह से मिले निर्देशों के बाद अब सभी प्राचार्य कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।

Uttarakhand Vidhansabha

उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

Uttarakhand Vidhansabha