मनावर क्षेत्र में टेंट व्यापारी के घर 25 नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, स्वजनों की गर्दन पर रख दी थी बंदूक
धार, मनावर। ग्राम लुन्हेरा में बुधवार-गुरुवार की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने टेंट व्यवसायी के घर लूट की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी के अनुसार करीब 25 नकाबपोश बदमाशों ने रात करीब 1 बजे के घर में घुसकर परिजनों की गर्दन पर बंदूक रखकर मारपीट की। बदमाश घर के कमरे में रखी अलमारी और पेटी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोना, चांदी के जेवर, नकदी सहित दो मोबाइल ले कर फरार हो गए। टेंट व्यवसायी रूपसिंह वास्केल के पुत्र संदीप वास्केल ने बताया कि रात करीब 1 बजे करीब 25 नकाबपोश बदमाश घर के लोहे का शटर खोलकर अंदर घुसे ओर वारदात […]...
