27.2 C
Dehradun, IN
May 9, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
उत्तरप्रदेश

अयोध्या की हार का हिसाब क्या मिल्कीपुर से बराबर करेगी भाजपा? उपचुनाव के ट्रेंड दे रहे टेंशन, सपा के हौसले बुलंद

Uttarakhand Vidhansabha
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहला लोकसभा चुनाव था. पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेता राम मंदिर का जिक्र करते नजर आए थे, लेकिन सपा ने फैजाबाद (अयोध्या) सीट जीतकर राम मंदिर मुद्दे को फेल कर दिया है. अयोध्या संसदीय सीट पर मिली हार ने बीजेपी को बहुत गहरी चोट दी है. बीजेपी अब इस हार का हिसाब अयोध्या से सांसद बने अवधेश प्रसाद के विधायकी से इस्तीफा देने से खाली हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट से करना चाहती है, लेकिन इस सीट के उपचुनाव के ट्रेंड बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ा रहे […]...
बिहार

‘8 साल साथ रही, आज तो…’, स्कूल से लौट रही टीचर की सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क भर दी मांग, Video

Uttarakhand Vidhansabha
बिहार में सरकारी नौकरी लगने के बाद पकड़ौआ विवाह के कई मामले तो आपने खूब सुने हैं. लेकिन यहां बांका जिले में बीच सड़क पर एक सिरफिरे आशिक ने महिला टीचर की मांग में सिंदूर भर दिया. महिला टीचर के पिता इस बीच बीज बचाव करते दिखे. लेकिन सनकी आशिक इतने गुस्से में था कि कहने लगा- 8 साल मेरे साथ रही हो. आज या तो मरेंगे या मारेंगे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. मामला बांका जिला के अमरपुर प्रखंड का है. यहां एक सरकारी स्कूल की टीचर ने थाने में सरफिर आशिक के खिलाफ मामला दर्ज […]...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में गर्मी से मिली राहत, रिमझिम फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज, बारिश का येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Vidhansabha
देश की राजधानी दिल्ली में बेहिसाब गर्मी के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. गुरुवार की सुबह बारिश की फुहारों ने दिल्ली वालों के चेहरों पर मुस्कान ला दी. इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक लगातार दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. हालांकि, जुलाई की शुरुआत भारी बारिश के साथ होगी, ऐसा पूर्वानुमान जताया गया है. दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 27 जून को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, […]...
उत्तराखण्ड

कैसीनो में शख्स ने जीते 34 करोड़ रुपये, मारे खुशी के ऐसे उछला, आ गया हार्ट अटैक; देखें VIDEO

Uttarakhand Vidhansabha
कैसीनो में एक व्यक्ति ने इतने पैसे जीत लिए कि उससे खुशी बर्दाश्त नहीं हुई और वहीं पर हार्ट अटैक आ गया. चौंकाने वाली यह घटना सिंगापुर में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 3.2 मिलियन पाउंड (यानि लगभग 34 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगने के बाद शख्स खुशी से हवा में उछलने-कूदने लगा. लेकिन अगले ही पल गश खाकर गिर पड़ा. मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित ‘मरीना बे सैंड्स कैसीनो’ में 22 जून को हुई. जैकपॉट जीतते ही शख्स ने […]...
राजस्थान

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए पंडितों का अनूठा काम, कहा- इंद्र देव होते है खुश

Uttarakhand Vidhansabha
राजस्थान : आज देश में कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और हीटवेव से तो कहीं भारी बारिश और तेज हवाओं से परेशान है। राजस्थान में गर्मी अपने चरम सीमा पर है। यहां प्रचंड गर्मी ने जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी का जीना बेहाल कर रखा है लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। वहीं अगर हम राजस्थान के दूसरे क्षेत्र की बात करें जैसे उदयपुर जहां एक दिन पहले तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली गई। आज भी आसमान में छाए काले बादल बारिश का संकेत दे रहे हैं। अच्छी बारिश के लिए विशेष अनुष्ठान किया दूसरी ओर राजस्थान […]...
उत्तरप्रदेश

शताब्दी वर्ष की तैयारी, UP में BJP के खराब प्रदर्शन की समीक्षा… 3 दिन के लखनऊ दौरे पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 26 जून से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है. इस बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे. जिसके लिए दत्तात्रेय आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे. यह बैठक निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जा रही है. आरएसएस की शताब्दी वर्ष की तैयारियों के लिए प्रचारकों के साथ यहां बैठक का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 3 दिवसीय बैठक में संघ की पूर्वी क्षेत्र के अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर प्रान्त के पदाधिकारी, विभाग […]...
मध्यप्रदेश

कोर्स में शामिल होगी आपातकाल की संघर्ष गाथा… लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में आज एकसाथ कई बड़ी घोषणाएं की. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये भी ऐलान किया कि पाठ्यक्रम में आपातकाल की संघर्ष गाथा को भी शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र बचाने वालों ने किस तरह से संघर्ष किया था, उसे आज की पीढ़ी को बताने की जरूरत है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान ऐलान किया कि लोकतंत्र सेनानियों को राज्य के सर्किट हाउस में 50 फीसदी रियायत पर आवास सुविधा 3 दिनों तक मिलेगी. बाकी के […]...
देश

ओम बिरला को विपक्ष की नसीहत, तंज और ताने… इन 5 वजहों से विवादों में रहा पिछला कार्यकाल

Uttarakhand Vidhansabha
आम सहमति से इस दफा लोकसभा स्पीकर नहीं चुना जा सका. एनडीए और इंडिया में एक राय बनते-बनते रह गई. लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए एनडीए ने ओम बिरला का तो विपक्ष ने के. सुरेश का नाम आगे किया. वोटिंग की नौबत भले नहीं आई लेकिन सांकेतिक तौर पर विपक्ष ने ओम बिरला के नाम पर ऐतराज जताया. चूंकि एनडीए के पास संख्याबल मौजूद था, ध्वनि मत से ही उनका काम हो गया. और राजस्थान की कोटा से जीत की हैट्रिक लगा लोकसभा पहुंचे ओम बिरला दूसरी बार सभापति चुन लिए गए. ओम बिरला का पहले तो सांसद के […]...
मनोरंजन

ऐसी पत्नी चाहिए जो… आखिर क्यों सलमान खान ने नहीं की शादी? पिता सलीम खान ने खोला राज

Uttarakhand Vidhansabha
सलमान खान के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा. दो फिल्में आईं, जिसमें से एक फ्लॉप हो गई. वहीं दूसरी पिक्चर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. इस वक्त वो जिस फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं, वो है- Sikandar. फिल्म को ए आर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए सलमान खान ट्रेनिंग ले रहे हैं. हालांकि फिल्मों के अलावा सलमान खान से अक्सर एक सवाल पूछा जाता रहा है कि वो शादी क्यों नहीं कर रहे हैं? सलमान खान का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा है. एश्वर्या राय, […]...
देश

सीटें हुईं कम फिर भी तेवर बरकरार, इमरजेंसी पर निंदा प्रस्ताव लाकर सरकार ने विपक्ष को चौंकाया

Uttarakhand Vidhansabha
संसद में सरकार ने बुधवार को साफ कर दिया कि आंकड़े भले उम्मीद से कम आए हैं पर सरकार का तेवर बरकरार रहेगा. नए लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद लोकसभा के पहले सत्र में ही सरकार और विपक्ष के बीच आमना-सामना देखने को मिला. दरअसल जैसे ही लोकसभा में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों का परिचय कराया उसके तुरंत बाद स्पीकर ने 1975 में आपातकाल लगाए की निंदा करते हुए प्रस्ताव पढ़ा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के फैसले को संविधान पर हमला करार दिया. जैसे ही स्पीकर ने प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया, […]...