24.9 C
Dehradun, IN
May 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
दिल्ली/NCR

केजरीवाल के बाहर निकलने से पहले ही हाई कोर्ट पहुंची ED, जमानत को दी चुनौती

Uttarakhand Vidhansabha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पहले ED हाई कोर्ट पहुंच गई है. कल यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी. आज केजरीवाल के तिहाड़ से बाहर आने की संभावना थी. लेकिन इससे पहले ईडी केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक, ED थोड़ी देर में हाई कोर्ट से सुनवाई की मांग करेगी....
दिल्ली/NCR

इंद्र देव हुए मेहरबान! दिल्ली-NCR में आज होगी बारिश, IMD ने दिया ये जरूरी अपडेट

Uttarakhand Vidhansabha
दिल्ली-NCR में चुभती-जलती और उमस भरी गर्मी के बीच जब बुधवार रात को बारिश हुई तो लगने लगा कि अब मानसून ने दस्तक दे दी है. अगले दिन यानि गुरुवार को तापमान में गिरावट आई और हल्की बूंदा-बांदी हुई. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि पूरा दिन बारिश होगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सिर्फ सुबह के समय बारिश हुई. दोपहर तक आसमान में बादल भी छाए रहे. लेकिन बाद में फिर से चिलचिलाती धूप निकल आई. ऐसे में लोग फिर से मायूस हो गए. मगर गुरुवार के मुकाबले आज यानि शुक्रवार (Aaj Ka Mausam) को और ज्यादा कम तापमान […]...
बिहार

मोतीहारी: पुलिस हिरासत में पीटा, युवक की गई जान… गांव वालों ने घेर लिया थाना

Uttarakhand Vidhansabha
बिहार के मोतिहारी थाना के हाजत में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना में एक युवक की मौत होने के बाद गांववालों ने झरोखर थाना का घेराव कर रखा है. थाने का घेराव करने वाले गांववालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है, लेकिन गांववाले अभी भी डटे हुए हैं. गांववालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से नन्हक राय की मौत हो गई है. पुलिस को सूचना मिली कि झरोखर थाना के चौकीदार रामसूरत राय का गांव के ही नन्हक राय से जमीनी विवाद था. चौकीदार ने कल सुबह नन्हक राय को एक मोटरसाइकिल चोरी […]...
उत्तरप्रदेश

बेटा वेटलिफ्टिंग प्लेयर, पिता दारोगा… गोरखपुर स्टेडियम में कोच को डंडे से पीटा

Uttarakhand Vidhansabha
गोरखपुर में वेटलिफ्टिंग प्लेयर और कोच के बीच झगड़े का मामला सामने आया है. वेटलिफ्टर बेटे के बुलाने पर ट्रैफिंक पुलिस के दरोगा राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए और कोच पर लाठी बरसा दी. बताया जा रहा है कि गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में दारोगा के वेटलिफ्टर बेटे और कोच के बीच विवाद हुआ था. सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई. कोच की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. घटना बीते बुधवार शाम की है. ट्रैफिक पुलिस में तैनात दारोगा राकेश कुमार का […]...
देश

NET एग्जाम की अगली तारीख क्या होगी, क्यों रद्द की गई परीक्षा? शिक्षा मंत्रालय ने दिए हर सवाल के जवाब

Uttarakhand Vidhansabha
देश में पेपर लीक का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. एक तरफ नेट पेपर लीक तो दूसरी तरफ नीट पेपर लीक विवाद. नये-नये खुलासों से हड़कंप मचा है. लिहाजा आज केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस की गई और हरेक सवाल का जवाब देने का प्रयास किया गया. शिक्षा मंत्रालय ने माना कि पेपर में कुछ तो गड़बड़ी हुई है, तभी UGC-NET 2024 परीक्षा को रद्द किया गया है. वहीं मंत्रालय ने ये भी कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस […]...
देश

पीएम मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे, NET और NEET पर बोले राहुल गांधी

Uttarakhand Vidhansabha
कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि नीट के पेपर लीक हुए हैं और यूजीसी के पेपर कैंसिल भी हुए हैं. कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई को रोक दिया था. इजराइल और गाजा की लड़ाई भी रोक दिया था. हिंदुस्तान में पेपर लीक को नरेंद्र मोदी नहीं रोक रहे हैं या नहीं रोक पा रहे हैं. हिंदुस्तान […]...
देश

स्मृति ईरानी से लेकर बालियान टेनी तक… इन मंत्रियों को बंगला खाली करने का निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बन चुकी है. अब 18वीं लोकसभा के लिए सभी जीते हुए सांसद लोकसभा में शपथ लेंगे. 24 जून को शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में शपथ दिलाई जाएगी. इसमें कई ऐसे सांसद हैं जो दूसरी या तीसरी बार सदन में कदम रखेंगे. वहीं, कई ऐसे भी हैं जो पहली बार सांसद बने हैं. पहले से सांसदों के तो आवास बरकरार रहेंगे, लेकिन जो पहली बार सांसद बने हैं उन्हें सरकारी बंगले आवंटित किए जाएंगे. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव हार चुके सांसदों को अपना आवास छोड़ना होगा. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव […]...
मध्यप्रदेश

आग में राख हुआ तीन मंजिला मकान, बेटियोंं संग जिंदा जला शख्स… ऐसे बच गए पत्नी और बेटा

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मकान में आग लगने से दो बेटियों के साथ पिता जिंदा जल गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिसने भी सुना भौचक रह गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को घर में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, जब तक आग की लपटें शांत होतीं, पूरा घर जलकर राख हो चुका था. इसी के साथ शांत हो चुकी थीं घर में अकसर सुनाई देने […]...
दिल्ली/NCR

80 हजार की सैलरी वाली नौकरी… रोजाना 2 मोबाइल चोरी करने का टारगेट, विदेश में होती थी सप्लाई

Uttarakhand Vidhansabha
आजकल युवा 8 हजार रुपये महीने की नौकरी के लिए जद्दोजहद करता दिख रहा है. वहीं, एक गैंग ऐसा है जो नाबालिग को 80 हजार रुपये महीना की नौकरी दे रहा था. गैंग में नौकरी करने वालों का काम था भीड़ में जाकर लोगों का मोबाइल चोरी करना. उनको रोजाना दो मोबाइल चोरी करने का टारगेट दिया जाता था. चोरी किए मोबाइलों को देश से बाहर बांग्लादेश भेजा जाता था. अब यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है. झारखंड की राजधानी रांची की रातू पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग के सात सदस्यों […]...
उत्तरप्रदेश

लेडी IAS की गाड़ी से रात को उतरवाई नीली बत्ती, Video वायरल हुआ तो पुलिस वालों की लग गई क्लास

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ड्यूटी से लौट रही एक महिला IAS अफसर की गाड़ी से नीली बच्ची उतरवाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. घटना बुधवार रात की है. लेडी IAS अफसर दिव्या सिंह ड्यूटी से लौट रही थीं. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था. तभी पटेल तिराहे पर कुछ पुलिसकर्मियों ने लेडी अफसर की गाड़ी को रुकवाया. फिर उनकी गाड़ी में लगी नीली बत्ती को उतरवा दिया. इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया. लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो मामला डीएम तक जा पहुंचा. उन्होंने एसपी दिनेश कुमार सिंह से इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई. एसपी ने IAS दिव्या सिंह […]...