जबलपुर के गढ़ा बाजार में सांड दुकान में घुसा, दो घायल; दो घंटे बाद भी नहीं पहुंचा हाका दल
जबलपुर। घायल दुकानदारों को आनन-फानन में निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सांड के पागल होने का अंदेशा जताते हुए नगर निगम के फायद ब्रिगेड को सूचना दी। फायद ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ये कहकर बैरंग लौट गए कि सांड पागल नहीं हुआ है मेटिंग के कारण हीट पर है। इसे नगर निगम की हाका गैंग ही पकड़ काबू कर सकती है। स्थानाीय लोगों ने हांका गैंग से संपर्क किया लेकिन घंटों बाद भी कोई नहीं पहुंचा। सांड ने जिस तरह से कोहराम मचाया उसे देखकर लोग सहम […]...
