गलत जानकारी देना पड़ गया भारी, चार पंचायत सचिव निलंबित
नगर परिषद डभौरा का गठन आसपास की ग्राम पंचायतों के संविलियन से हुआ है। नवगठित नगर परिषद डभौरा में पंचायतकालीन कर्मियों का नियम विरुद्ध संविलियन किया गया। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच कराए जाने पर तत्कालीन चार ग्राम पंचायत सचिव दोषी पाए गए। सभी का मुख्यालय पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के संविलियन के संबंध में गलत जानकारी देने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने तत्कालीन चार ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इन सभी का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित किया गया है। […]...
