इंदौर में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, दो गांवों में मिले आठ मरीज
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में डेंगू ने दस्तक दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के आठ मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने बिना देरी किए विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया है। अब तक दो गांवों में डेंगू के 8 मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जांच के दौरान सांगवी गांव में एक और सगड़ोद गांव में सात डेंगू मरीज मिले। पटेल ने बताया कि डेंगू के सभी आठ मरीजों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें दो नाबालिग लड़कियां और 72 वर्षीय […]...
