19.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारयातायातराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष से पहले सचिवालय में यातायात व कानून व्यवस्था की समीक्षा की

सचिवालय में नव वर्ष के अवसर पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रमुख पर्यटक स्थलों, अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगुंतकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। पुलिस द्वारा नियमित रूप से रात्रि कालीन गश्त की जाए।

अनियंत्रित और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यह भी सुनिश्चित हो कि चेकिंग के नाम पर आम जनता एवं पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए साथ ही किसी भी प्रकार की घटना की स्थिति में पुलिस 5 मिनट के अन्दर मौके पर पहुँचे। जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट एवं शीतकाल के दृष्टिगत अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related posts

फिलिस्तीन: खान यूनुस शहर में इजराइल का लंबा ऑपरेशन, 170 की मौत, सड़क पर आए हजारों लोग

Uttarakhand Vidhansabha

प्रयागराज-2025 अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम धामी ने जवानों को किया सम्मानित

Uttarakhand Vidhansabha

प्रधानमंत्री Narendra Modi के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण अभियान को उत्तरकाशी में ज़मीन पर उतारते दिखे डीएम प्रशांत आर्य….

Nidhi Jain

Leave a Comment