23.8 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

ग्रामीण भारत को नई दिशा देगा VB-G RAM G अधिनियम: मुख्यमंत्री

ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में VB-G RAM G अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है। इसके माध्यम से किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को अधिक अवसर, महिलाओं को सम्मान और गांवों को विकास की नई दिशा मिलेगी।

इस अधिनियम के तहत अब ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह 125 दिन का रोजगार, तय समय में काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और साप्ताहिक भुगतान की व्यवस्था की गई है। बायोमेट्रिक हाजिरी, जियो टैगिंग, GIS मैपिंग, मोबाइल ऐप और सोशल ऑडिट जैसी तकनीकों से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। ग्राम सभा और पंचायतों को वास्तविक अधिकार देकर विकास कार्यों का निर्णय स्थानीय स्तर पर होगा, जबकि महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन और ग्रामीण अवसंरचना को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

Related posts

कोटद्वार की सुखरो नदी में विहंगम खनन!

Uttarakhand Vidhansabha

एकता की डोर में बंधे कदम, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति की शपथ

Uttarakhand Vidhansabha

गौरैया संरक्षण पहल: विकासनगर के युवा की अनोखी मुहिम

Nidhi Jain

Leave a Comment