19.8 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति बैठक: चम्पावत सिटी सेंटर सहित कई योजनाओं को मिली मंजूरी

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।  मुख्य सचिव ने जनपद चम्पावत के अन्तर्गत रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के निर्माण लागत ₹64.94 करोड़ के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान करते हुए इसका नाम सिटी सेंटर चम्पावत रखे जाने के निर्देश दिए। इसमें यात्रियों एवं स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था और पार्किंग स्थल पर रोडवेज की बसों के साथ ही टैक्सी पार्किंग की भी व्यवस्था करने के उन्होंने निर्देश दिए।  मुख्य सचिव ने जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत टिहरी मुख्यालय की माल रोड में फसाड़ कार्य रेलिंग्स, पाथ, स्ट्रीट लाइट, शौचालय के निर्माण आदि के प्रस्तावित कार्याें के लिए ₹11.25 करोड़ की संस्तुति प्रदान करते हुए कहा कि इससे आम जनमानस/पर्यटकों को सुविधा होगी।  बैठक में मुख्य सचिव द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु ₹52.84 करोड़, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स के कार्य हेतु ₹12.15 करोड़, जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत एनएच 109 में पं० राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़, सिडकुल एवं आनंदपुर होते हुए एसएच 44 तक मार्ग के कि०मी०. 5.000 से 12.255 तक पुनः निर्माण कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग को ₹23.12 करोड़, जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग को ₹20.17 करोड़ की संस्तुति प्रदान की गई।

कुंभ मेला-2027 की व्यवस्थाओं के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में खड़खड़ी शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर सूखी नदी पर स्थित कॉजवे के स्थान पर डबल लेन सेतु के निर्माण हेतु शहरी विकास विभाग को ₹13.22 करोड़, मायापुर स्क्रैप चैनल पर दक्षद्वीप एवं बैरागी कैंप को जोड़ने वाले पूर्व निर्मित सेतु के डाउनस्ट्रीम में 60 मीटर स्पान स्टील गर्डर डबल लेन सेतु के निर्माण हेतु शहरी विकास विभाग को ₹12.46 करोड़ की भी संस्तुति मुख्य सचिव ने प्रदान की है।  बैठक में सचिव नितेश झा, डॉ पंकज कुमार पाण्डे, डॉ आर. राजेश कुमार, वी. षणमुगम, विशेष सचिव अजय मिश्रा, मेलाधिकारी सोनिका सहित विभिन्न विभागों के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh की उपस्थिति में युवा लेखिका संभावना पंत जी द्वारा मेरे सार्वजनिक जीवन पर रचित पुस्तक का विमोचन किया

Uttarakhand Vidhansabha

#UttarakhandNiveshUtsav Trending No.1 Nationwide

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड के माणा क्षेत्र में आए एवलांच में 55 मजदूर बर्फ में फंस गए जिसके वजह से काफी दिक्कतों का सामना करने के बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment