25.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

अल्मोड़ा नगर में बढ़ते जाम की समस्या के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/नगर आयुक्त नगर निगम रामजी शरण शर्मा आज स्वयं नगर का निरीक्षण करने पहुंचे

अल्मोड़ा नगर में बढ़ते जाम की समस्या के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/नगर आयुक्त नगर निगम रामजी शरण शर्मा आज स्वयं नगर का निरीक्षण करने पहुंचे।

अल्मोड़ा में बढ़ती जाम की समस्या के निदान हेतु आज करबला से धारानौला तक कई स्थानों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जाम की समस्या के समाधान हेतु अतिरिक्त पार्किंग बननी आवश्यक हैं।

इन पार्किंग के लिए आज दुगालखोला, ताम्र नगरी, ऑफिसर कॉलोनी, बड़ीबगीचा तथा धारानौला में स्थानों का चिन्हीकरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित स्थलों पर पार्किंग के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं, जिससे आगे की कार्यवाही की जा सके।

मौके पर उपस्थित नगर प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि नगर अल्मोड़ा में सुविधाएं बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही नई पार्किंगों के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा, जिससे नई पार्किंगों का निर्माण कर लोगों को राहत दी जा सके।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी सहित अन्य संबंधित थे।

Related posts

लापरवाही पर दून मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को स्वास्थ्य सचिव की फटकार, प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को कड़ी चेतावनी, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Uttarakhand Vidhansabha

संसद में अवैध रूप से घुसने वाले आरोपियों पर चलेगा UAPA के तहत मुकदमा, LG ने दी मंजूरी

Uttarakhand Vidhansabha

टिहरी को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : Pushkar Singh Dhami

Nidhi Jain

Leave a Comment