18.6 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

विदिशा में भी चला NOTA, हासिल किया चौथा स्थान

विदिशा। चुनाव के दौरान नोटा यानी इनमें से कोई नहीं का चलन बढ़ने लगा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा से शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा जैसे कद्दावर नेता होने के बावजूद 9 हजार 280 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इस चुनाव में संसदीय क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इनमें नोटा चौथे स्थान पर रहा है।

तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी किशन लाल लडिया रहे है। उन्हें 10 हजार 816 स मिले है। दस अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले है। इसमें खास बात ये है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रयुक्त होने वाले डाकमत्रों में भी नोटा का उपयोग हुआ है।

संसदीय क्षेत्र में 62 कर्मचारियों ने नोटा पर मतदान किया है। इस क्षेत्र में नोटा का वोट शेयर 0.64 रहा है। मालूम हो, विदिशा से भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से बड़ी जीत हासिल की है।

Related posts

पंजाब नेशनल बैंक में हुई डकैती का खुलासा, आरोपी के घर पहुंची पुलिस, पत्नी ने लुटेरे पति को पहचाना

Uttarakhand Vidhansabha

68 साल पुराने एमजेएस कॉलेज को मिला पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

Uttarakhand Vidhansabha

प्रदीप मिश्रा तीन दिन के अंदर मांगें माफी, वरना यहां नहीं कर पाएंगे कथा, 7 दिन के भीतर FIR दर्ज करने की मांग, महापंचायत में बड़ा फैसला

Uttarakhand Vidhansabha