29.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, उनके राष्ट्रनिर्माण के योगदान को किया नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Related posts

क्या बंद होगी Bigg Boss की शूटिंग? विवादित वीडियो को लेकर शिवसेना विधायक ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

Uttarakhand Vidhansabha

नदी-नालों के किनारे अतिक्रमण पर सख्ती; कुमाऊँ में 600 से अधिक परिवार खतरे की जद में

Uttarakhand Vidhansabha

10 मई को केदारनाथ मन्दिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेगे

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment