14 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली ने फर्जी हाईस्कूल परीक्षा कांड में किया बड़ा खुलासा

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली ने फर्जी हाईस्कूल परीक्षा कांड में बड़ा खुलासा किया। SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी चंगेज अंसारी ने खुद को अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल का प्रिंसिपल बताया। 24 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में छात्रा की जगह दूसरी लड़की ने परीक्षा दी।

ट्यूशन के नाम पर परिजनों से पैसे लिए और फर्जी एडमिट कार्ड बनवाया। गौरतलब है कि पहले पुलिस ने 3 ‘मुन्ना भाई’ और 4 ‘मुन्नी बहनों’ को पकड़ा था।

प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह राणा की टीम ने आरोपी को चिन्हित किया। 26 फरवरी को ज्वालापुर के चंगेज अंसारी को हिरासत में लिया गया।

आरोपी ‘द सक्सेज पॉइंट’ व्हाट्सएप ग्रुप से ऑनलाइन कोचिंग चलाता था। फर्जी एडमिट कार्ड पर एक अन्य छात्रा की फोटो लगाई गई।

सुरेश चंद्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में दर्ज।

धोखाधड़ी और कूट रचना के आरोप में आरोपी से पूछताछ जारी। सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद की भूमिका की भी जांच चल रही। पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनाई गयी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती

Uttarakhand Vidhansabha

गुलदार के हमलों से दहला पौड़ी, पीड़ितों से मिलने तक नहीं पहुंचे वन मंत्री

Nidhi Jain

Leave a Comment