24.6 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

नया साल शुरू होते ही अवैध खनन पर एक्शन… सिंहिनीवाला और सहस्त्रधारा रोड पर ट्रैक्टर-डंपर पकड़े, लेकिन समस्या जस की तस

विकास नगर से खबर… नया साल शुरू होते ही अवैध खनन की गतिविधियां फिर सुर्खियों में! आज 1 जनवरी 2026 को खनन विभाग ने दो जगहों पर कार्रवाई की, लेकिन ये एक्शन भी बता रहे हैं कि समस्या पर काबू पाना अभी बाकी है। सिंहिनीवाला क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते पकड़ी गई। इसे सीज करके थाना सेलाकुई को सौंप दिया गया। वहीं कृसाली चौक, सहस्त्रधारा रोड पर एक 6 टायर डंपर अवैध रूप से मिट्टी धरा गया—इसे पुलिस चौकी माल देवता के हवाले कर दिया गया।नए साल के पहले दिन ही ये कार्रवाई बताती है कि अवैध खनन का खेल कितना गहरा है। लगातार छापे पड़ रहे हैं, वाहन पकड़े जा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में ये गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही।  ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर खुलेआम अवैध सामग्री लेकर घूम रहे हैं। सवाल वही पुराना है—इतने एक्शन के बाद भी अवैध खनन पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही? छोटे-मोटे वाहन पकड़ लिए जाते हैं, लेकिन बड़ा खेल कब रुकेगा? पर्यावरण को नुकसान और सड़कों की बदहाली जारी है… जनता को इंतजार है कि कब ये अवैध गतिविधियां वाकई थमेंगी।

Related posts

धामी कैबिनेट की बैठक में 10 फैसलों पर मुहर, मेडिकल इंटर्न और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

Nidhi Jain

उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, ईस्ट होप टाउन में नाले पर अतिक्रमण मामले में डीएम से मांगा जवाब

Nidhi Jain

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment