28.2 C
Dehradun, IN
May 9, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
उत्तरप्रदेश

मीरा बाबा मठ पर वक्फ का कब्जा, विरोध में उतरे हिन्दू परिवार: कलक्ट्रेट पर घेराव

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मशहूर मीरा बाबा मठ पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. आरोप है कि वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए इस मठ पर कब्जा करने की कोशिश की है. इसकी जानकारी होने पर अखंड हिन्दू सेना के बैनर तले दर्जन भर हिन्दू परिवारों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया और मठ को कब्जा मुक्त कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने अलीगढ़ के डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए गांव से पलायन की धमकी दी है. अखंड हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इस संबंध में डीएम […]...
दिल्ली/NCR

अवैध धर्मिक स्थल पर चला बुलडोजर तो MCD टीम पर भड़के लोग, पुलिस टीम पर किया पथराव

Uttarakhand Vidhansabha
दिल्ली के मंगोलपुरी में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने गई एमसीडी और पुलिस टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. अतिक्रमण हटाने गई टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया और कुछ स्थानीय मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद डेमोलिशन करने गई टीम को पीछे हटना पड़ा. स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस और एमसीडी की टीम कार्रवाई बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गई. दरअसल, मंगोलपुली वाई ब्लाक में एमसीडी और पुलिस की टीम ने पार्क में बने वजूखाना पर बुलडोजर चलाया, जिसका वहां मौजूद लोगों ने जमकर विरोध किया. देखते ही देखते […]...
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में नजर आए चार बदमाश

Uttarakhand Vidhansabha
 उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन कर रहे एक श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी हो गए। दर्शनार्थी की शिकायत पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें चार बदमाश नजर आ रहे हैं। एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। नृसिंह घाट पर रखी श्रद्धालुओं की कार से पांच मोबाइल व स्मार्ट वाॅच चोरी हो गई। महाकाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि नवनाथ पुत्र भीमराव कदम निवासी सोलापुर महाराष्ट्र अपने स्वजन के साथ सोमवार सुबह उज्जैन दर्शन करने पहुंचा था। नवनाथ व […]...
मध्यप्रदेश

जेयू के न्यूरोसाइंस भवन के एसी में हुए विस्फोट से लगी आग, मुश्किल से काबू पाया

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरोसाइंस विभाग में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग विभाग में लगे एक एसी में विस्फोट होने से लगी है।आग के लगते ही पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है। न्यूरो साइंस विभाग के पहले व दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। घटनाक्रम के मुताबिक जेयू के न्यूरोसाइंस विभाग में सुबह अचानक एसी में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से आग लग गई। देखते देखते ही आग की लपटों ने पहले व दूसरे फ्लोर को चपेट […]...
मध्यप्रदेश

बहुचर्चित हत्‍या मामले में किस्सू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा

Uttarakhand Vidhansabha
कटनी। किस्सू तिवारी के बहुचर्चित मामले में न्यायालय का फैसला आया। चूना भट्टे में युवक को फेंक कर हत्या के मामले पर 37 साल बाद न्यायालय ने सुनाया फैसला। कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी को पंचम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा। युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल दिया था जिले के कुख्यात अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पर एक युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल देने के मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। सोमवार को मामले में फैसला आने की संभावना थी। सुबह से […]...
मध्यप्रदेश

नर्सिंग कॉलेजों के लिए नियामक आयोग गठन जल्द, कैबिनेट की हरी झंडी के साथ बन जाएगा नियम

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार अब नियामक आयोग बनाने जा रही है। पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की थी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग और विधि विभाग ड्राफ्ट का परीक्षण कर अपनी राय देंगे। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। एक जुलाई से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के दौरान ही इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करने की तैयारी है। कैबिनेट से स्वीकृति के बाद केंद्र के इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) एक्ट के अनुरूप राज्य सरकार […]...
मध्यप्रदेश

भोपाल में छह राज्यों के शिक्षक जादुई पिटारे से सीखेंगे खेल-खेल में पढ़ाने के गुर

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। नई शिक्षा नीति में स्कूली स्तर पर खेल- खेल में शिक्षा देने पर जोर है। इसी को देखते हुए एनसीईआरटी द्वारा जादुई पिटारा नामक किट (खेल-आधारित शिक्षण संसाधन प्रणाली) का निर्माण किया गया। यह किट गत वर्ष लांच की जा चुकी है, लेकिन इसके बारे में अभी शिक्षकों को ज्यादा जानकारी नहीं है। जादुई पिटारा से जुड़ने एवं संसाधनों के आधार पर नवाचार करते हुए वर्तमान शिक्षा सत्र से इसके दक्षतापूर्वक क्रियान्वयन व संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरईआइ), श्यामला हिल्स में 23, 24 और 26 जुलाई को किया जाएगा। इस कार्यशाला में […]...
मध्यप्रदेश

प्रदेश के पहले रेंडरिंग प्लांट की पांच करोड़ की मशीनों में जम रही धूल

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। रेंडरिंग प्लांट जिससे मृत पशुओं के मांस वेस्ट का निष्पादन होता है। उस प्लांट का निर्माण प्रदेश में सबसे पहले भोपाल में नगर निगम द्वारा करवाया गया। इसको बनकर तैयार हुए करीब चार महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्लांट को चालू करने के लिए बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके चलते प्लांट पर लगाई गई पांच करोड़ की मशीनों पर धूल जमने लगी हैं। यह स्थिति निगम के स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के अफसरों की लापरवाही के कारण बनी है। शहर से निकलता है 25 टन वेस्ट शहर में रोजाना 25 टन मांस वेस्ट निकलता है। […]...
मध्यप्रदेश

प्रदीप मिश्रा तीन दिन के अंदर मांगें माफी, वरना यहां नहीं कर पाएंगे कथा, 7 दिन के भीतर FIR दर्ज करने की मांग, महापंचायत में बड़ा फैसला

Uttarakhand Vidhansabha
सीहोर: कथावाचक प्रदीप मिश्रा के तारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। राधारानी पर टिप्पणी करके पंडित प्रदीप मिश्रा ने बैठे बिठाए खुद के लिए मुसीबत मोल ले ली है। मामला तूल पकड़ने के बाद अब बरसाना में ब्रज के मंदिरों के सेवायतों और साधु-संतों महापंचायत का आयोजन किया था, जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ में कई अहम प्रस्ताव पास किए हैं। इतना ही नहीं महापंचायत ने ये भी कहा है कि प्रदीप मिश्रा तीन दिन के भीतर माफी मांगे नहीं तो उन्हें पूरे ब्रज मंडल में कहीं भी कथा नहीं करने देंगे। उधर, उज्जैन के महर्षि सांदीपनि के […]...
मध्यप्रदेश

‘जिन लोगो ने कार सेवकों पर गोलियां चलाई है वो संविधान की बात करते है’, डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल :‘देशभर में भाजपा आज आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने आपातकाल के बरसी पर मीसाबंदियों के सम्मान के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। मीसाबंदी अपने परिवारजनों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने आपातकाल के काले दिनों को याद करते हुए हवा में काले गुब्बारे छोड़ मिसाबंदियों का सम्मान किया है। भाजपा की तरफ से काले कपड़े पर काला दिवस लिख एवं काली पट्टी बांध कर हवा में काले गुब्बारे छोड़ कर […]...