28.2 C
Dehradun, IN
May 9, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

विधायक के देवर द्वारा अफसर को बंधक बनाने के मामले में गरमाई सियासत, सिंधिया बोले – गलत करने वाला कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं

Uttarakhand Vidhansabha
गुना। चांचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा के देवर अनिरुद्ध मीणा द्वारा कृषि उप संचालक को बंधक बनाने, धमकाकर 50 लाख रुपये की मांग का मामला तूल पकड़ गया है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को गुना में प्रेसवार्ता की और कहा कि गलत करने वाला कोई भी हो, उसे बक्शा नहीं जाएगा। फिर चाहे वह मेरा ही रिश्तेदार या समर्थक ही क्यों न हो। ये कैसी लाड़ली बहना… इससे पहले चांचौड़ा के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने भी प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने मौजूदा विधायक के साथ-साथ भाजपा सरकार को भी घेरा। लक्ष्मण सिंह […]...
मध्यप्रदेश

मऊगंज के गोविंदलाल बने पीएम श्री एयर एंबुलेंस की सुविधा लेने वाले प्रथम रोगी

Uttarakhand Vidhansabha
रीवा। रोगी को समय पर उपचार सहायता मिल जाए तो उसके प्राणों का संकट दूर हो जाता है। मध्य प्रदेश सरकार ने आयुष्मान कार्डधारी रोगियों तथा दुर्घटना एवं प्राकृतिक आपदा में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पीएम श्री एयर एंबुलेंस की नि:शुल्क सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ मऊगंज जिले के देवतालाब के समीप ग्राम जुड़मनिया मुरली के गोविंदलाल तिवारी ने लिया। एयर एंबुलेंस की सुविधा देकर उपचार के लिए रीवा से भोपाल रवाना किया आयुष्मान कार्डधारी 50 वर्षीय गोविंदलाल तिवारी को एयर एंबुलेंस की सुविधा देकर उपचार के लिए रीवा से भोपाल रवाना किया गया। गोविंदलाल तिवारी को […]...
मध्यप्रदेश

कटरा बेलखेड़ा में रामायण का पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के कटरा बेलखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह मंदिर के बाहर रामायण का पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास किया। नरेंद्र के इरादों को भांपकर लोग वहां से भाग गए। ट्रैक्टर तेजी से मंदिर के पास खड़ी दो पहिया वाहनों से टकराया। आरोपित मौके से फरार हो गया है। कमल अपने साथियों के साथ रामायण का पाठ कर रहा था। इसी दौरान नरेंद्र लोधी ट्रैक्टर तेजी से चलाकर रौंदने के इरादे से आया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने […]...
मध्यप्रदेश

सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग, धमाकों से सहमे लोग, पीथमपुर में अवैध रूप से भरी जा रही थी गैस

Uttarakhand Vidhansabha
महू, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना छत्रछाया कॉलोनी में हुई। फायर ब्रिगेड के टैंकर टैंकर पानी और नगर पालिका के 10 टैंकरों के पानी के उपयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दो-तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि यहां एक भवन में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर है। इसमें अचानक एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन दल […]...
मध्यप्रदेश

हलाली डैम में दोस्तों संग पिकनिक मनाने पहुंचे पीपुल्स कॉलेज के छात्र की मौत

Uttarakhand Vidhansabha
विदिशा। हलाली डैम के पास पचमढ़ी झरने में नहाते वक्त एक कालेज छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम 19 वर्षीय संभव चौधरी है, जो बिहार का रहने वाला था और भोपाल के पीपुल्स कॉलेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। होमगार्ड के एएसआइ एलएन विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल स्थित पीपुल्स कॉलेज के करीब आठ छात्र सोमवार को सांची का भ्रमण करने के बाद हलाली डैम पहुंचे थे। यहां पचमढ़ी झरने में नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी डूब गया। रात के समय सूचना मिलने के बाद जब मौके पर […]...
मध्यप्रदेश

गुटखा थूकने के लिए पिकअप चालक ने खिड़की से बाहर निकाला आधा शरीर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि धड़ से अलग हो गया सिर और एक हाथ

Uttarakhand Vidhansabha
नरसिंहपुर। जिले के सुआतला थाना अंर्तगत आज सुबह हुए हृदय विदारक हादसे की खबर सुनकर सभी सहम गए। वाहन चालक द्वारा गुटखा थूकने के लिये जैसे ही खिड़की से अपने आधे शरीर को बाहर निकाला वैसे ही दूसरी दिशा से आ रहे ट्राले की चपेट में उसका शरीर आ गया और सिर और एक हाथ शरीर से अलग हो गए, जिसके चलते वाहन चालक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आरोपित चालक व वाहन की तलाश जारी सुआतला थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि आकाश मकासरे पिता प्रेमलाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम तलवारा डेम जिला बड़वानी […]...
मध्यप्रदेश

ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता चला गया युवक ,हुई दर्दनाक मौत..

Uttarakhand Vidhansabha
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक में आग लग गई और बाइक चला रहे युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है और वह आगर का रहने वाला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर 10 से 15 फीट तक घसीटता हुआ चला गया। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  पुलिस ने […]...
मध्यप्रदेश

खरगोन में आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को नोच नोच कर मार डाला

Uttarakhand Vidhansabha
खरगोन : खरगोन में अवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। आलम ये है कि अब अवारा कुत्ते मासूम बच्चों के लिए खतरा बन रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच नोच कर खा लिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक घटना कोतवाली क्षेत्र के मांगरुल रोड का है। जहां तकरीबन आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने खूब आतंक मचाया और दो वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। मासूम लहूलुहान हो गई परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार देर शाम […]...
मध्यप्रदेश

सीएम मोहन बोले- आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा, अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल : आपातकाल की बरसी पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा है। ये ऐसा समय है जिसे देश आज भी याद करके सिहर उठता है। कांग्रेस ने जिस प्रकार के जख्म जनता को दिए उसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इनके कारण कई परिवार तबाह हो गए। आपातकाल में कई परिवार तबाह हो गए। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के इसके विपरीत भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। केवल आपातकाल के विरोध के कारण भाजपा के सारे […]...
मध्यप्रदेश

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीएम समेत सभी मंत्री खुद भरेंगे अपना इनकम टैक्स

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल: सीएम मोहन यादव ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। अब मध्य प्रदेश के मंत्री खुद अपना इनकम टैक्स भरेंगे। मोहन सरकार ने 52 साल बाद ये फैसला बदला है। खुद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण भी अपना इनकम टैक्स वहन करेंगे। इससे शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मोहन कैबिनेट ने मंजूरी दी। कैबिनेट ने फैसला किया कि अब मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार जमा नहीं करेगी, इसका भुगतान अब खुद मंत्रियों को करना होगा। सरकार ने 1972 […]...