30.2 C
Dehradun, IN
May 10, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव की दिनचर्या में शामिल है योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बकासन और शीर्षासन करते हुए आए नजर…

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को और योग प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से योग दिवस मनाने की घोषणा की है। तब से योग से निरोग होने का एक वृहद अभियान चला है, राज्य सरकार भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।  मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को जिले आवंटित किए गए हैं। जिन जिलों में मंत्री शामिल नहीं होंगे, वहां प्रशासनिक अधिकारियों को यह जवाबदारी दी गई है। प्रदेश में 21 […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर कलेक्टर का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए आए नजर..

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कलेक्टर आशीष सिंह गुरूवार को एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए, कलेक्टर ना केवल शासकीय स्कूल पहुंचे बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों को पढाई भी कराई, इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। दरअसल गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह स्कूल चलो अभियान के तहत इंदौर के शासकीय स्कूल पहुंचे थे। कलेक्टर ने यहां की व्यवस्था को देखने के साथ ही शिक्षकों और प्राचार्य से भी चर्चा की, कलेक्टर ने यहां छात्रों के लिए मौजूद सभी सुविधाओं को बारीकी से देखा।  इसके बाद वह छात्रों […]...
मध्यप्रदेश

कटनी के चूना भट्टे में मैनेजर का आधा जला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Uttarakhand Vidhansabha
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चूना बनाने वाली कंपनी के भट्टे में कंपनी के ही मैनेजर का शव मिला है। शव आधा जला हुआ था, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने भट्टे के अंदर से शव को बाहर निकलवाया घटना कुठला थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम सम्मू था जो सिमको कंपनी में मैनेजर था। कुठला थाना पुलिस का कहना है कि फायर ब्रिगेड को बुलाकर भट्टे की आग को बुझा दिया गया था, उसके बाद शव को बाहर निकाला गया।  बताया जा रहा है कि सम्मू के साथ मारपीट की गई और […]...
मध्यप्रदेश

नदी में नहाने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम..

Uttarakhand Vidhansabha
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नदी में नहाने के लिए गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई है, घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के भैंसा गांव की है। परिजनों ने नदी से दोनों को निकाल कर हटा सिविल अस्पताल भेजा यहां पर डॉक्टरों ने उनको जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भैंसा गांव के रहने वाले विश्वास और इशांत गुरुवार को व्यारमा नदी के सिद्ध घाट हुसेना के पास नहाने गए थे। गहरे पानी की तरफ जाने से दोनों डूबने लगे   तभी दोनों अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। जब दोनों काफी देर […]...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में डेढ़ किमी दूर तक भागकर बचाई जान ,पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Uttarakhand Vidhansabha
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, महिला डिंडोरी जिले की रहने वाली है। यह घटना बुधवार की है। महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में इंदौर पहुंची थी और यहां पर महिला का मोबाइल गुम हो गया इसके बाद दोनों ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचने पर पति-पत्नी दोनों काम की तलाश कर रहे थे। तभी बाइक सवार रवि नाम का युवक आया और उनको काम दिलाने के लिए कहा और एक खेत में ले गया यहां पर एक झोपड़ी में सफाई करने के लिए कहा फिर महिला […]...
मध्यप्रदेश

MP में कहीं नदियों पर तो कहीं 4 हजार फीट पर किया गया योगाभ्यास, मेडिकल के छात्रों ने भी दिखाया जमकर जोश

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल: आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर देश भर सहित मध्यप्रदेश में भी योगाभ्यास किया गया। मध्य प्रदेश में जहां नदियों में योग किया गया तो वहीं मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में कलेक्टर विमला गढ़वाल के आदेश पर 4 हजार फीट ऊपर योगाभ्यास किया गया। घने कोहरे के बीच पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी पर योग किया गया। तो वहीं इंदौर में भी मेडिकल के छात्रों ने भी योगाभ्यास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेडिकल के छात्रों ने भी लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा… योगा डे पर मेडिकल के छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर के राजेंद्र नगर में एक घर में घुसकर चोरों ने गहने और रुपयों पर किया हाथ साफ

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने दिन में रेकी कर शाम को एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और रुपयों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी परस्पर नगर का है। यहां के रहने वाले कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह किसी काम से गए हुए थे। जब शाम को घर पर लोटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान अस्तव्यस्त था और […]...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच युवक को मारी गोली, हुई मौत ,फैली सनसनी..

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ में हुई है। किन कारण के चलते युवक की हत्या की गई है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पान पत्ते की गोठ में शुक्रवार को भानु छारी की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक के परिवार वाले […]...
मध्यप्रदेश

तंत्र-मंत्र से पैसा कमाने फांसी से लटकाकर युवक की हत्या, पुलिस ने तांत्रिक सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार..

Uttarakhand Vidhansabha
मंडला। मध्य प्रदेश की मंडला पुलिस ने गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या तंत्र – मंत्र के चलते कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक समेत पांच लोगों को पकड़ा है। तंत्र-मंत्र के चक्कर में अंधविश्वास और लालच में तांत्रिक के कहने पर चार युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। महाराजपुर थाने के बंजर नदी में 16 जून को एक लाश मिली थी जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने अपनी विवेचना जारी रखी और इस युवक की शिनाख्त नेवर गांव के […]...
देश

बुरका और हेलमेट पहनकर गहने की शॉप में घुसे बदमाश, चाकू से किया दुकानदार पर हमला

Uttarakhand Vidhansabha
तेलंगाना के हैदराबाद में सोने की दुकान में कस्टमर बनकर दो युवक आए और दुकान में बैठे शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि बदमाशों में से एक ने बुर्का पहन रखा था और दूसरे ने हेलमेट, जिस कारण दुकान में बैठे शख्स को एहसास भी नहीं हुआ कि दुकान में लूटपाट करने के लिए बदमाश घुस रहे हैं. दोनों बदमाश अचानक से आम ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे और चाकू से दुकानदार पर हमला करने की कोशिश की, दुकानदार ने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन वह दोनों मौके से फरार हो गए. यह […]...