28.7 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

तंत्र-मंत्र के नाम पर 78 लाख 71 हजार की ठगी, पुलिस ने आरोपित पिता को दबोचा, पुत्र फरार

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर की गाडरवारा पुलिस ने तंत्र-मंत्र, भूतबाधा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र में पिता यशवंत प्रजापति को गिरफ्तार किया है, पुत्र केशव राज उर्फ अमन प्रजापति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जालसाजों के पास से 5 लाख 40 हजार, 13 लाख 50 हजार का सोना, चांदी के जेवर, अर्टिगा कार, स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल, बैंक खातों संबंधी दस्तावेज, विजटिंग कार्ड, पूजन सामग्री जब्‍त किए हैं। पुलिस को आरोपितों के घर की तलाशी लेने पर धारदार हथियार का जखीरा भी बरामद किया है, जिसमें 39 तलवारें, छोटे-बड़े 182 कटारें एवं 1 भाला शामिल हैं।

पूजा न होने पर एक सप्ताह में मृत्यु की बात कही थी

एसपी अमित कुमार ने बताया कि प्रार्थी जन्डेल कौरव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाई राजा कौरव मिट्टी गिरने से घायल हो गए थे। वह तांत्रिक डॉ यशवंत प्रजापति के पास गए। राजा पर भूत बाधा होने की कहकर विशेष पूजा करने को कहा। पूजा न होने पर एक सप्ताह में राजा कौरव की मृत्यु हो जाने की बात कही थी।

तांत्रिक बोला-मेरे कहे अनुसार नहीं चलोगे तो मारे जाओगे

पीडि़त फिर दोबारा तांत्रिक के पास दिसंंबर 2023 में गया, तब तांत्रिक यशवंत प्रजापति ने उससे बोला कि मेरे कहे अनुसार नहीं चलोगे तो मारे जाओगे। मुझसे पूजा, पाठ करवाओ नहीं तो 3 दिन के भीतर तुम्हारे छोटे भाई की बेटी की मृत्यु हो जाएगी।

14 लाख 68 हजार नकद पूजा के रखना पड़ेगा

तांत्रिक ने कहा कि 14 लाख 68 हजार नकद पूजा के रखना पड़ेगा। 68 हजार रुपये पूजा में खर्च होंगे बाकी वापस कर देंगे। प्रार्थी के पास इतने पैसे नहीं थे, तो तांत्रिक ने पूजा पाठ करने से मना कर दिया। तुम्हारे परिवार में भूत प्रेत की बाधाएं हैं। जल्दी पूजा नहीं करवाओगे तो 3 माह में दोनों बेटे की मृत्यु हो जाएगी।

14 लाख 68 हजार लेकर तांत्रिक के घर गए

डर के कारण पैसों की व्यवस्था करके 23 दिसंंबर 2023 को यह लोग 14 लाख 68 हजार लेकर तांत्रिक के घर गए, तब तांत्रिक और बेटे केशवराज प्रजापति ने घर में बने देवी के स्थान पर रख दिए। पिता-पुत्र प्रार्थी के घर पूजा करके बोले अब कोई समस्या नहीं हैं।

तो तांत्रिक के घर ताला लगा हुआ था

जब इन लोगों ने पूजा में रखे 14 लाख वापस मांगे, तो तांत्रिक ने कहा, कि अभी 6 महीने पैसों को देवी के स्थान पर रहने दो, नहीं तो बाधाएं वापस लौट सकती हैं। 6 माह उपरांत जब 5 जून को तांत्रिक यशवंत प्रजापति के घर पैसे वापस लेने गए, तो तांत्रिक के घर ताला लगा हुआ था।

लोगों से करीबन कुल 78 लाख 71 हजार की धोखाधड़ी

तांत्रिक यशवंत प्रजापति ने सोमनाथ कौरव निवासी भमका से 16 लाख 80 हजार, राघवेन्द्र कौरव से 9 लाख 51 हजार, प्रदीप कौरव आदि को प्रेत का डर दिखाकर 12 लाख 68 हजार, संजू कौरव से 3 लाख 68 हजार, गनेश कौरव से 16 लाख 68, अनिल कौरव, 4 लाख 68 हजार तंत्र-मंत्र, भूतबाधा के नाम पर लोगों से कुल 78 लाख 71 हजार की धोखाधड़ी की है।

13 लाख 50 हजार का सोना, चांदी के जेवर जब्‍त

आरोपित ने घर की महिलाओं से परिवार परेशानी की जानकारी लेकर भूत, बाधा दूर करने की पूजा पाठ के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने 5 लाख 40 हजार, 13 लाख 50 हजार का सोना, चांदी के जेवर, अर्टिगा कार, स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल, बैंक खातों संबंधी दस्तावेज, विजटिंग कार्ड, पूजन सामग्री कुल कीमती करीबन 43 लाख जब्‍त किए हैं।

Related posts

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले को लेकर इंदौर में आक्रोश, बजरंगदल ने जलाया आतंकवाद का पुतला

Uttarakhand Vidhansabha

शिवराज चौहान के पुत्र कार्तिकेय बोले- आज हमारे नेता के सामने दिल्ली भी नतमस्तक, जीतू पटवारी ने कसा तंज

Uttarakhand Vidhansabha

आरई 2 रोड निर्माण में बाधक हप्सी बिचौली कांकड बस्ती को किया शिफ्ट, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद

Uttarakhand Vidhansabha