27.2 C
Dehradun, IN
May 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में किया पूजन-अर्चन, आध्यात्मिक चेतना के केंद्र को बताया गौरव

डोल आश्रम, अल्मोड़ा में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक किया। माँ आदिशक्ति भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना की

साथ ही आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं आश्रम में संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। बाबा कल्याणदास जी की साधना एवं तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है।

इस दौरान माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta जी, माननीय विधायक  Mohan Singh Mahara जी, मनोज तिवारी जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल जी, माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री

Uttarakhand Vidhansabha

मैं, नरेंद्र दामोदर दास मोदी… किन-किन कर्तव्यों को पूरा करने की शपथ लेते हैं प्रधानमंत्री और सांसद

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment