23.2 C
Dehradun, IN
August 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बरसात से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के विकास कार्यों, घोषणाओं एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधायकगणों द्वारा क्षेत्र के विकास से सम्बंधित रखे गए विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद किया जाए। जिन योजनाओं में एक से अधिक विभागों की सहभागिता है, उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय स्थापित किया जाए।

अधिकारियों को आगामी वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए बरसात से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। गर्मियों में अनावश्यक बिजली कटौती न करने एवं पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna जी, Ram Singh Kaira जी, Bansidhar Bhagat जी,  Diwan Singh Bisht जी, Trilok Singh Cheema जी, Shiv Arora जी, Sarita Arya जी, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट जी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप के खतरे और बचाव राहत को लेकर प्रदेश में मॉक ड्रिल का किया आयोजन….

Uttarakhand Vidhansabha

स्टोन क्रेशर में ट्रक चालक से मारपीट के आरोप में खनन व्यवसाई को पुलिस ने हिरासत में लिया

Uttarakhand Vidhansabha

इजराइल के सामने पस्त हो गया हमास, क्या मुकाबला कर पाएगा हिजबुल्लाह? जानें कितनी है ताकत

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment