27.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बंगले के सीमांकन पर भड़क गए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, कहा – BJP विधायक के इशारे पर प्रशासन कर रहा काम

भिंड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के लहार स्थित बंगले के सीमांकन का मामला इस समय चर्चा में है, आपको बता दें कि शनिवार को फिर से डॉक्टर गोविंद सिंह के बंगले का सीमांकन शुरू किया गया। इसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष का एक बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा है कि मैंने अपने जीवन में एक इंच भी शासकीय जमीन पर कब्जा नहीं किया। मैंने किसी दूसरे की जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने लहार के भाजपा विधायक अंबरीष शर्मा पर भी आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि दुश्मन की तरह चुन – चुन कर स्थानीय विधायक के इशारों पर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगवा कर जेल भेजा जा रहा है और हमारा मकान तुड़वाकर हमें अपमानित करने का काम किया जा रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने लहार विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पिताजी का मकान 80% शासकीय जमीन पर बना हुआ है। इस पर प्रशासन मौन क्यों है?

इससे साबित होता है कि स्थानीय विधायक के इशारे पर ही यह कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह पर रास्ता कब्जा करने के आरोप हैं। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से भी शिकायत की थी इसके बाद कोठी का सीमांकन करने पुलिस बल के साथ प्रशासन पहुंचा था।

Related posts

जबलपुर के खजरी खिरिया में भड़की आग, रखी थी ज्वलनशील सामग्री; दो माह पहले फटा था बम

Uttarakhand Vidhansabha

छुट्टी के नाम पर दिया आवेदन, सीएनआइ साइनोड ने किया जेल में बंद बिशप जेम्स को सस्पेंड

Uttarakhand Vidhansabha

पोस्टमार्टम कक्ष में घुसा सात फीट लंबा सांप, चिकित्सकों में मची अफरा-तफरी

Uttarakhand Vidhansabha