36.6 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

रुद्रप्रयाग में मंत्री भरत सिंह चौधरी की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

रुद्रप्रयाग पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने जिला सभागार में विकास कार्यों और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने और यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।बैठक में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने त्रियुगीनारायण और कालीमठ सड़क मार्ग से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। कृषि क्षेत्र में बांस उत्पादन को बढ़ावा देने और उद्यान विभाग को पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री से युक्त टैबलेट उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई। वहीं स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पशुपालन योजनाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए मंत्री ने बॉटलनेक प्वाइंट्स पर पुलिस और परिवहन विभाग के बेहतर समन्वय तथा अतिरिक्त फोर्स की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। मंत्री ने कहा कि अधिकांश योजनाओं की प्रगति संतोषजनक है और सभी विभागों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

बच्चों से लेकर गौशाला तक—सेवा की हर कड़ी में दिखीं ऋतु खण्डूडी भूषण

Nidhi Jain

जयमाल हुई, बस होना था सिंदूरदान… दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ फरार

Uttarakhand Vidhansabha

अतिक्रमण नहीं हटा…तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज: जिलाधिकारी सविन बंसल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment