22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

रुड़की सरकारी अस्पताल या दलालों की मंडी? मरीज को जबरन ले जाने के लिए तीमारदारों से सरेआम छीना-झपटी, वीडियो वायरल….

रुड़की के सरकारी अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी अस्पताल, जो गरीबों के इलाज का सहारा होना चाहिए, वो अब निजी एम्बुलेंस चालकों और दलालों की ‘मंडी’ बन चुका है।ये तस्वीरें देखिए रुड़की के सरकारी अस्पताल परिसर की ये तस्वीरें मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक निजी एम्बुलेंस कर्मी, जो सफेद कुर्ते-पायजामे में नजर आ रहा है, वो एक बेबस मरीज को जबरन अपनी गाड़ी में ले जाने की जिद पर अड़ा है।मरीज के तीमारदार व परिजन गिड़गिड़ा रहे हैं, मना कर रहे हैं, लेकिन इन दलालों के दिल में न तो कानून का खौफ है और न ही मरीज की जान की परवाह। चंद रुपयों के कमीशन के चक्कर में मरीज के तीमारदारों के साथ खुलेआम बदसलूकी और छीना-झपटी की जा रही है।

यह कोई पहली बार नहीं है जब रुड़की का यह सरकारी अस्पताल इस तरह की गुंडागर्दी और दलाली के लिए सुर्खियों में आया हो। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अस्पताल अब तीमारदारों की मदद के लिए कम और दलालों की ‘मंडी’ के रूप में ज्यादा जाना जाने लगा है। जैसे ही कोई गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचता है, निजी एम्बुलेंस और प्राइवेट अस्पतालों के एजेंट गिद्धों की तरह उसे घेर लेते हैं।​अस्पताल प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस काले धंधे पर आखिर प्रबंधन मौन क्यों है? क्या इन दबंग एम्बुलेंस कर्मियों को स्थानीय प्रशासन या अस्पताल के कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों का शह प्राप्त है?

Related posts

युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, बातचीत ही रास्ता… पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोले PM मोदी

Uttarakhand Vidhansabha

खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू से महका हल्द्वानी, गर्मी में दे रहा है राहत

Uttarakhand Vidhansabha

24 घंटे से लाइन… फिर भी खाली हाथ! उत्तरकाशी में गैस नहीं, सड़क पर उतर आई जनता

Nidhi Jain

Leave a Comment